ऊना में आपत्तिजनक पर्चे और किताबें बांटने पर संत रामपाल के समर्थकों पर FIR

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में विवादित बाबा और संत रामपाल के समर्थकों पर हिंदू-देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी पर केस दर्ज हुआ है.

समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने पर्चे और किताबें बांटी हैं. एक सप्ताह पहले हुए इस मामले में पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है.

बीते रविवार को यह मामला उस वक्त सामने आया था, जब व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को संत रामपाल के अनुयायियों ने यह पर्चे और किताबें दी.

इसके बाद व्यापार मंडल के साथ-साथ बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों ने विरोध करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी थी.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाबा रामपाल के अनुयायियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (ए) और 34 के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

वीडियो खंगालेगी पुलिस

हरियाणा के हिसार के विवादित बाबा रामपाल के अनुयायियों ने बीते रविवार को ऊना में घर-घर जाकर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा में छपे पोस्टर और किताबें बांटी थी.

एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को कुछ लोगों द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक पाठ्य सामग्री बांटने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों को नामजद करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...