ऊना : जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

ऊना, 12 अक्तूबर – अमित शर्मा

दौलतपुर से नंगल डैम खाली कोच लेकर जा रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। हादसा गोंदपुर बनेहड़ा के समीप पेश आया। मृतक की पहचान सावन कुमार पुत्र संदेश कुमार निवासी दियोली के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सावन कुमार निवासी दियोली बुधवार देर रात्रि गोंदपुर बनेहड़ा में रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद था। इसी दौरान दौलतपुर से खाली कोच लेकर नंगल जा रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में सावन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सावन कुमार देर रात रेलवे ट्रैक किनारे क्या कर रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

रेलवे चौकी इंचार्ज ऊना मोहिंद्र सिंह के बोल

रेलवे चौकी इंचार्ज ऊना मोहिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...