ऊंचाई से गिरी गाय, लोगो की सहायता से टांग का करवाया गया सफल प्लास्टर

--Advertisement--

Image

धमरोल, नरेश कुमार

हमीरपुर उपमंडल भोरंज तहसील के गांव धमरोल में एक गाय 15 फीट की ऊंचाई से गिर गई और उसे काफी चोटें आई और उसकी एक टांग टूट गई। जैसे ही ग्राम वासियों को पता चला, वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैटनरी अस्पताल भरेड़ी को सूचित किया। तुरंत ही अस्पताल से चिकित्सक अधिकारी नीरजा कटोच अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंची। बैटनरी डॉक्टर नीरजा कटोच ने गाय का निरीक्षण किया और उपचार शुरू किया। गाय की एक टांग पूरी तरह टूट गई थी और काफी मुश्किल के बाद गाय की टांग का सफल प्लास्टर किया।

डॉक्टर नीरजा कटोच ने उन लोगों का धन्यवाद किया जिन लोगों ने इस मौके पर उनका साथ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेसहारा पशुओं का ध्यान रखें और ऐसे खुले में आवारा ना छोड़ें। इस मौके पर हैप्पी क्लब के प्रधान नरेश कुमार ज्योति और उनकी टीम के लोग भी उपस्थित थे। उन्होंने और गांव धमरोल के लोगों ने बैटनरी टीम के साथ मिलकर पूरा सहयोग किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...