उमेश पाल हत्याकांड: एक और आरोपी ढेर, पुलिस ने सरेंडर के लिए बोला, बदमाशों ने कर दी फायरिंग

--Advertisement--

Image

प्रयागराज – व्यूरो 

राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल एक और आरोपी को प्रयागराज पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मार गिराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आज भोर लालपुर क्षेत्र में घेराबंदी की और वहां छिपे बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, मगर पुलिस को देखते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया।

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहे। इस घटना में सुरेंद्र सिंह नामक सिपाही भी बदमाशों की गोलीबारी में घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बदमाश मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत बदमाश की पहचान विजय चौधरी उर्फ उस्मान के रूप में की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने धूमनगंज थाना क्षेत्र के जवाहर पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी अरबाज को ढेर किया था।

हत्याकांड में वारदात के मौके पर शूटर जिस गाड़ी से पहुंचे थे उसे अरबाज ही चला रहा था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन दहाड़े उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हमले में सरकारी गनर संदीप निषाद की मौत एसआरएन अस्पताल में उसी दिन हो गई थी, जबकि राघवेंद्र को उपचार के लिए लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...