उपायुक्त ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानित

--Advertisement--

उपायुक्त ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानित।

ऊना, 12 मार्च – अमित शर्मा 

उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में रजत पदक विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट सुनील कुमार को अपने कार्यालय में शाॅल और टाॅपी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने सुनील कुमार और उनके परिवार को बधाई दी और कहा कि सुनील की इस उपलब्धि ने न केवल ऊना, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि सुनील की यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इसके अलावा उपायुक्त ने सामर्थ्य योजना के तहत सुनील कुमार को 21 हज़ार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

उपायुक्त ने कहा कि सुनील कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त की है, बल्कि देशभर में ऊना के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा भी है। समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण एवं उनके उत्थान के लिए सरकार और जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

उल्लेखनीय है कि अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किया था।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर इस अवसर पर सीपीओ संजय संख्यान हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...