उपायुक्त ने किया विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 28 जनवरी को जिला मुख्यालय चम्बा में केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुलाहकड़ी व राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षा के तौर तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने तथा बच्चों को समझाने के आसान तौर तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने केन्द्रीय राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अपनाए गए कदम जैसे ई. जादू पटारे से पढ़ाना, दीक्षा एप से पढ़ाना, करके सीखना विधि, तथा प्ले वे मैथड की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के भवन व खेल मैदान का भी जायजा लिया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञान चंद ही मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...