उपायुक्त ने किया तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव-2022 में आयोजित की जा रही खेल स्पर्धाओं की कड़ी में मेले के दूसरे दिन शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में मंडी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 7 टीमों के अलावा प्रदेश भर से 9 और टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है साथ ही इनसे जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा किजरूरी है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लें। ये मानसिक और शारीरिक विकास में मददगार है।

इससे पहले आईपीएस प्रोबेशनर विवेक चहल ने उपायुक्त कास्वागत किया और प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों से अवगत कराया।

बता दें, शिवरात्रि मेले में वॉलीबॉल के अलावा बास्केटबॉल, कबड्डी, रंगोली, पेंटिंग, रस्साकशी प्रतियोगिताएं और मैराथन 2 से 8 मार्च के मध्य आयोजित की जा रही हैं। फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिताएं 18 से 20 फरवरी के बीच कराई जा चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...