
दरकाटी, शिबू ठाकुर
उपस्वास्थ्य केंद्र दरकाटी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दरकाटी में एक कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के साथ कुछ सीनियर सिटीजन को दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें से 110 सीनियर सिटीजन व 45 से अधिक आयु वाले लोगों को पहली डोज दी गई
इस मौके पर ग्राम पंचायत लुधियाड वे पलोड़ा के बी डी सी जोगिंदर सिंह (शिंपू जरियाल) ने शिरकत की और उन्होंने अपना सहयोग दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उचित दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग करें
इस मौके पर हैल्थ वर्कर उर्मिला, गुलशन साथ में आशा वर्कर शामा शर्मा, सुहसना, मीना, मंजु आदि का सहयोग रहा।
