उपलब्धि: 10 हजार मीटर की दौड़ में हिमाचल की सीमा ने जीता रजत पदक

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता है। सीमा ने यह उपलब्धि दस हजार मीटर दौड़ में हासिल की। रजत पदक हासिल करने के बावजूद सीमा कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई हैं।

दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है।

सीमा का अगली दौड़ छह अप्रैल होगी। इसके लिए सीमा खूब पसीना बहा रही हैं। यह दौड़ पांच हजार मीटर की होगी। वर्तमान में सीमा कोच ह्यूगो वैन डेन ब्रोक की देखरेख में तैयारी कर रही हैं।

सीमा ने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोच काफी मदद कर रहे हैं। सीमा अब तक एक इंटरनेशनल और 15 नेशनल मेडल जीत चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...