उपलब्धि: राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती में हिमाचल की कृतिका ने जीता कांस्य पदक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बिहार के पटना में 28 से 30 मार्च तक हुई राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल की कृतिका ने कांस्य पदक जीता है। कृतिका ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रदेश की तरफ से 30 पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। 10 लड़कियों में मेडल जीतने वाली कृतिका ही हैं। कृतिका हमीरपुर जिले से संबंध रखती हैं।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों, गुरुओं और परिजनों को दिया है। इनके कोच के रूप में सुंदरनगर की अंकिता ठाकुर ने भूमिका निभाई।

प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार (परशुराम अवार्डी) ने बताया कि पदक जीतने के बाद कृतिका का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया चलेगी।

प्रदेश कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार यादव ने भी कृतिका को बधाई दी है। प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कृतिका की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश की बेटियों को कुश्ती के क्षेत्र में दिलचस्पी बढ़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...