उपमुख्य सचेतक ने बेटी के जन्मदिन पर मरीजों को वितरित किए फल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने बेटी हर्षिका पठानिया के 12वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टाण्डा में मरीजों को फल तथा जूस वितरित किया।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कॉलेज टाण्डा में एडमिट मरीजो के साथ बातचीत करके उनका कुशल क्षेम भी पूछा। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृत संकल्प है।

उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां तथा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 42 दवाइयां निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इन दवाओं को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में भी शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि टांडा में एक उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी जिसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि हम पुरानी तकनीक के साथ बेहतरीन देखभाल सुविधा प्रदान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में टांडा मेडिकल कॉलेज में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और मरीजों को काफी लाभ हुआ है।

कार्डियालॉजी विभाग में नई प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं जिनमें सफल वाल्व रिप्लेसमेंट, जन्मजात हृदय दोष का उपचार और हृदय ट्यूमर सर्जरी आदि शामिल हैं। इसके अलावा अब टांडा में रेनल डिनर्वेशन की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन मशीनें और रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं स्थापित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा राज्य सरकार ने आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए एम्स के साथ साझेदारी भी की है। उधर शाहपुर सिविल अस्पताल में भी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हर्षिका के जन्मदिवस पर फल वितरित किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...