उपमुख्य सचेतक ने धारकण्डी क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान की ली समीक्षा

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने आज धारकण्डी के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस रिड़कमार में बैठक की। बैठक में हाल ही में हुई भारी बरसात से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें सड़कों, पुलों, सिंचाई व पेयजल योजनाओं, घरों, गौशालाओं और अन्य क्षति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक से पूर्व विधायक पठानियां ने मीलों पैदल चलकर लग-बतूनी एवं रौन सड़क, बतूनी में विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर और बीएसएनएल टावर का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य में बरसात के तुरंत बाद तेजी लाई जाए ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सुविधा मिल सके।

उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं और नुकसान का पूरा ब्यौरा राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिससे प्रभावित जनता को अतिरिक्त सहायता मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने 20 आपदा प्रभावित लोगों को राशन की किटें भी वितरित की। उन्होंने मौके पर लोगों की समस्याएँ भी सुनीं और कई मामलों का तुरंत निपटारा किया, जबकि शेष मामलों को त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को भेजा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के डिज़ास्टर मैनेजमेंट डेलीगेट तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...