उपप्रधान का चुनाव जीतने के बाद मरीजों के लिए फ्री कर दी बस सेवा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

कस्बा जागीर से उपप्रधान पद का चुनाव जीतने वाले ठाकुर बस सर्विस के मालिक मुकेश ठाकुर उर्फ सोनू ने टांडा जाने वाले मरीजों के लिए बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। रोजाना स्यूल खड्ड से सुबह छह बजे धर्मशाला के लिए चलने वाली इस बस में टांडा मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों से किराया नहीं लिया जा रहा है। मरीजों से सुबह आने के साथ वापसी पर चार बजे कांगड़ा से चलने वाली इस बस में जाती बार भी किराया नहीं लिया जाता है।

विकास खंड परागपुर की कस्बा जागरी ग्राम पंचायत से उपप्रधान पद का चुनाव जीतने वाले ठाकुर बस सर्विस के मालिक ने गरीबों और पीड़ितों की सेवा करने के इरादे से मुफ्त यात्रा सुविधा देने का एलान किया है। मौजूदा समय में उनके पास नौ बसें हैं।

मुकेश ने बताया कि जब तक उनकी बसें धर्मशाला रूट पर चल रही हैं, तब तक किसी भी मरीज से टांडा आने-जाने का किराया नहीं लिया जाएगा। वह काफी समय तक पालमपुर उपमंडल में रहे हैं। निर्धन परिवार से संबंध रखने के बावजूद मेहनत के दम पर आज नौ बसों के मालिक हैं।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से अपने गांव के लोगों के लिए कुछ करना चाहते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपनी बस में टांडा जाने वाले मरीजों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। मुकेश करीब 25 निर्धन लड़कियों की शादी करवा चुके हैं, जबकि अन्य निर्धन परिवारों को राशन तक मुहैया करवाने का पुण्य कार्य कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...