उपचुनाव: भाजपा में टिकट के लिए होड़, पैनल में मंडी लोकसभा सीट से पांच नाम

--Advertisement--

Image

सूत्रों की मानें तो बैठक में मंडी सीट से एक ब्राह्मण उम्मीदवार पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि मौजूदा विधायक के अलावा किसी और को भी चुनावी मैदान में उतारा जाए। परिवारवाद और गुटबाजी पर भी मंथन हुआ।

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

मंडी संसदीय और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकट के लिए होड़ मच गई है। धर्मशाला के होटल डी पोलो में रात 9:30 बजे तक चली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 14 सदस्यीय वरिष्ठ नेता चार सीटों से एक-एक प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाए। ऐसे में मंडी से पांच, फतेहपुर से चार, अर्की से तीन और जुब्बल-कोटखाई से दो दावेदारों का पैनल फाइनल किया गया। सोमवार को इसे हाईकमान को भेजा जाएगा। अब दिल्ली में ही चारों सीटों के लिए एक-एक नाम तय होगा।

बता दें कि बीते दिन ही कांग्रेस ने मंडी, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई से एक-एक और अर्की से दो नाम हाईकमान को भेजे हैं। उधर, बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बैठक को बीच में छोड़कर ही चले गए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार शामिल ही नहीं हुए।

धर्मशाला में अपराह्न चार बजे से चली बैठक में मंडी से महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, अजय राणा, निहाल चंद और पंकज जम्वाल के नाम तय किए गए। अर्की सीट से रतनपाल सिंह, गोविंद राम शर्मा, आशा परिहार, फतेहपुर से कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर, रीता ठाकुर और पंकज ठाकुर जबकि जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा और नीलम सरैइक के नाम पैनल में भेजे जाएंगे।

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बैठक में हिमाचल के शीर्ष नेताओं ने उम्मीदवारों को तय करने को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। फीडबैक के बाद बैठक में उम्मीदवारों का पैनल बनाने का फैसला हुआ। सूत्रों की मानें तो बैठक में मंडी सीट से एक ब्राह्मण उम्मीदवार पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि मौजूदा विधायक के अलावा किसी और को भी चुनावी मैदान में उतारा जाए। परिवारवाद और गुटबाजी पर भी मंथन हुआ। बैठक में हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन के अलावा मंत्री, विधायक और अन्य नेता उपस्थित रहे।

मंत्री महेंद्र, गोविंद पर नहीं बनी बात

मंडी संसदीय सीट से टिकट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मंत्री महेंद्र सिंह और गोविंद ठाकुर पर बैठक में न ज्यादा चर्चा हुई और न बात बनी। मंडी से पांच दावेदार पैनल में हैं। पांचों नामों पर बात न बनी तो ही मंत्रियों के नामों पर हाईकमान मंथन करेगा।

मंडी लोस सीट:  महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, अजय राणा, निहाल चंद और पंकज जम्वाल
फतेहपुर विस सीट: कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर, रीता ठाकुर और पंकज ठाकुर
अर्की विस सीट: रतनपाल सिंह, गोविंद राम शर्मा, आशा परिहार
जुब्बल कोटखाई विस सीट: चेतन बरागटा और नीलम सरैइक

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...