उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार दिलवाना रहेगी प्राथमिकता – विशाल चंबियाल

--Advertisement--

Image

शाहपुर के चंगर क्षेत्र मनेई में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

मनेई/शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल का शाहपुर के चंगर क्षेत्र मनेई में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंगर क्षेत्र की पंचायत के प्रधानों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी संजय चौहान,वीरेंद्र कटोच ,नागेश्वर मनकोटिया का भी स्वागत किया गया।

विशाल चंबियाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्याप्त जगहों पर उद्योग स्थापित करवाकर युवाओं को रोजगार प्रदान करवाना प्राथमिकता रहेगी।

विशाल चंबियाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा ही युवाओं को रोजगार देने के हित में रही है तथा आगे भी कांग्रेस जनहित में ही कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बिना बजट के ही खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करने का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का निर्णय सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह कार्यालय वोट बैंक के लिए खोले थे जबकि इनके बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मुझे जो कार्य सौंपा गया है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाउंगा।

उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर संजय कुमार,प्रधान, निशा देवी पंचायत मनेई,रेखा चौधरी पूर्व महिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी,योगराज डोगरा,वरिंद्र राणा उपप्रधान मनेई, साधुराम राणा उपप्रधान डोल, तिलकराज , संसार चंद, मनजीत राणा, जोगिंद्र धीमान, गंगन ,हेमराज सहित काफी लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...