उदयन शालिनी फैलोशिप की पहली एलुमनी मीट का आयोजन

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

ल्युमिनस तथा उदयन केयर द्वारा बद्दी मे पिछले 6 वर्षो से ल्युमिनस उदयन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

26 फरवरी 2023 को इस प्रोग्राम की पहली एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, जिसकी थीम थी ” आइए एक कारण के लिए फिर से मिले जो बदलाव लाएगा”।

बैठक मे 35 से भी ज्यादा पूर्व शालिनियों ने भाग लिया तथा प्रोग्राम की बेहतरी के लिए अपनी बहुमुल्य प्रतिक्रिया और सुझाव दिये मंच का संचालन करते हुए शिखा पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

अपने 5 साल के अनुभव को साझा करते हुए बबली ने प्रोग्राम से आजीवन जुड़े रहने की इच्छा जताई जबकि शहनाज और किरण रावल ने अपने से छोटी छात्राओं की सहायता करने पर जोर दिया।

उदयन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम के डायरेक्टर मोहम्मद फाहिम खान ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें किसी न किसी प्रकार से प्रोग्राम से जुड़े रहने का आवाहन किया।

उदयन शालिनी फैलोशिप नार्थ के क्षेत्रीय प्रबंधक, आशीष सिंह ने अपने भाषण मे छात्राओं को प्रगतिशील बने रहे पर ध्यान केंद्रित किया।

प्रोग्राम के मध्य मे ईशा द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ कई 1 खेल तथा पहेलिया आयोजित की गई मिस एलुमनी के चयन हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा शहनाज को मिस एलुमनी के खिताब से नवाजा गया प्रोग्राम के अंत मे सभी एलुमनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गए ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन उदयन शालिनी प्रोग्राम की पूर्व शालिनियों द्वारा बखुबी तरीके से पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे समन्वयक कमला ने सभी का धन्यवाद प्रगट किया।

इस मौके पर . श्री बलदेव सिंह, जसविन्दर कौर, इशिता गुप्ता, अंजु,अंशु चंचल, रुहानी, बबली, पूजा, प्रीति मिश्रा सहित अन्य छात्राएँ उपस्थित रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...