इस बार कोई राजा या रानी नहीं, इस बार मंडी की जनता बनाएगी अपनी बेटी को सांसद – इंद्र सिंह गांधी

--Advertisement--

रानी प्रतिभा सिंह खुद लड़ती चुनाव तो होती जमानत जब्त, कांग्रेस ने राजा विक्रमादित्य सिंह को बनाया है बलि का बकरा” बोले बल्ह विधायक

मंडी – अजय सूर्या

मंडी संसदीय क्षेत्र से जनता इस बार अपनी बेटी कंगना रनौत को अपना सांसद बनाएगी। कांग्रेस पार्टी से इतने समय से मंडी की सांसद रही रानी प्रतिभा सिंह ने मंडी के लिए कुछ भी नहीं किया है तभी तो इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ने से मुकर गई क्योंकि वह जानती थी कि किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे और जनता उनकी जमानत तक जब्त करा देगी। ये तीखे शब्द बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहे ।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इस बार कांग्रेस जनता को नहीं ठग पाएगी। लोग अब कांग्रेस की ठगबाजी को पूरी तरह से समझ चुके हैं जिसका जवाब बिखरती हुई कांग्रेस को पहली जून को वोटिंग के दिन जनता देने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की अनाप-शनाप बयान बाजी पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य उतर गए हैं यह भाषा एक राजा की नहीं हो सकती और न ही ऐसे महिला विरोधी संस्कार स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के दिए गए हो सकते हैं।

हिमाचल की बेटी कंगना और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए जिन अभद्र शब्दों का प्रयोग आजकल विक्रमादित्य सिंह और उनकी माताजी कर रहे हैं अगर आज स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जीवित होते तो वह अवश्य दोनों को माफी मांगने को कहते। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि वह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की हृदय से इज्जत करते हैं क्योंकि वह एक कुशल और लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे।

उनके द्वारा किए गए कार्यों का कर्ज हिमाचल की जनता, रानी प्रतिभा सिंह को सांसद बनाकर व पुत्र विक्रमादित्य सिंह को शिमला से विधायक बनाकर उतार चुकी है। अब बार-बार उनके नाम से दया हासिल कर जनता को ठग कर वोट नहीं मिलेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु पर भी बल्ह विधायक ने करारा प्रहार करते हुए कहा कि लोगों को व प्रदेश की भोली भाली महिलाओं को ठगकर उन्होंने सरकार बना तो ली है लेकिन अब यह झूठी कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। क्योंकि कांग्रेस के पास न नेता हैं न ही नीति है और न ही कुशल नेतृत्व है। इसलिए सभी कांग्रेसी नेता बौखलाहट में मर्यादाहीन बयान बाजी कर अपनी फजीहत करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का 4 जून को रिजल्ट आएगा तथा चारों लोकसभा की सीटें भाजपा भारी मतों से जीतने वाली है। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि हिमाचल सरकार अल्पमत में है तथा 4 जून के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी तथा हिमाचल प्रदेश में भी जयराम ठाकुर दोबारा मुख्यमंत्री होंगे।

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विक्रमादित्य सिंह से भी सवाल किया कि वह अपनी सभाओं में “विज़न विज़न” चिल्ला रहे हैं तो वह बताएं की मंडी के लिए उनका विज़न आखिर है क्या? मंडी लोकसभा को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाने की रट लगाकर जनता वोट नहीं देगी, उसके लिए धरातल पर कार्य करने पड़ते हैं जो कि उन्होंने और उनकी माताजी ने बिल्कुल भी नहीं किए हैं।

अगर मंडी के लिए सांसद रहते हुए उनकी माता ने कुछ किया है तो वह कार्य जनता के बीच रखें और यूं झूठी बातें न बनाएं । क्योंकि जनता अब सब कुछ जान चुकी है तथा मंडी से भाजपा प्रत्याशी मंडी की बेटी कंगना रनौत को लगभग 5 लाख मतों से जीताकर इस बार दिल्ली भेजने वाली है तथा झूठी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...