इन्दौरा अनाज मंडी न खुली तो होगा धरना प्रदर्शन,दिया ज्ञापन

--Advertisement--

Image

इन्दौरा:शमी धीमान
इन्दौरा उपमण्डल के किसानों ने एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम को सरकारी अनाज मंडी खोलने हेतू एक ज्ञापन सौंपा जिस पर किसानों ने प्रशासन से गुजारिश की है कि उनकी धान को फसल पक कर तैयार होने वाली है और इन्दौरा उपमण्डल के साथ लगते पँजाब में उनकी फसल को लेजाने के लिए पँजाब सरकार ने मना कर दिया है जिस पर किसानों को काफी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि इन्दौरा में अनाज मंडी या फसल मंडी एक सप्ताह के अंदर खोली जाए ताकि उनकी फसलों को कोई नुकसान न हो और किसानों ने यह भी कह दिया कि आप सरकार को इस बारे सचेत करवाएं की इन्दौरा में किसान अनाज मंडी की मांग कर रहे हैं  और अगर उनकी इस मांग को न माना गया तो एक सप्ताह के बाद इन्दौरा में किसान शांति पूर्ण धरने पर बैठ जाएंगे।

*इस विषय पर एसडीएम इन्दौरा सौमिल गौतम ने किसानों से बातचीत में कहा कि अनाज मंडी के लिए मंडी खोलने हेतु राजस्व विभाग हर रोज इलाके में सर्वे कर रहा है उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों के लिए अनाज मंडी खोल दी जाएगी।*

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...