इंदौरा में सड़क पर मृतक का शव रखकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा के तहत बैरियर चौक में बीती देर शाम ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में हुई युवक की मौत के चलते रविवार को परिजनों ने थाना इंदौरा के बाहर सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

परिजनों ने इंदौरा के थाना प्रभारी के खिलाफ मौखिक शिकायत करते हुए डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा को बताया कि थाना प्रभारी इंदौरा उनके साथ झूठ बोला है और वह आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर डीएसपी ने कहा कि मामले की पूरी जांच निष्पक्षता से जा रही है। आरोपी को पकड़कर मामला भी दर्ज कर लिया है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से परिजनों की मदद की जाएगी। इसके उपरांत सड़क को बहाल किया गया। इसके बाद शव का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...