इंदौरा में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

इंदौरा के सूरजपुर में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जब यह आग लगी तब पोल्ट्री फार्म में मुर्गे नहीं थे यह फार्म खाली था पर यहां रखी फीड व अन्य सामान जल गया, जिससे मालिक को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का पुलिस पता कर रही है। समय रहते लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया व दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो यह नुकसान और अधिक हो सकता था।थाना डमटाल के तहत तिलक राज पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव व डाकघर सूरजपुर तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा  के खाली पोल्ट्री फार्म की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई।

जिसमें करीब दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इस आग की घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते लोगों व फायरब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...