इंडोर स्टेडियम व किंकरी देवी पार्क निर्माण में लाखों का गबन, पंचायत प्रधान निलंबित

--Advertisement--

इंडोर स्टेडियम व किंकरी देवी पार्क निर्माण में लाखों का गबन, पंचायत प्रधान निलंबित

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के विकासखंड मुख्यालय संगड़ाह की पंचायत प्रधान को सरकारी निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितताओं व पद के दुरुपयोग के आरोप साबित होने पर विभाग ने निलंबित किया गया।

जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख की लागत से निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम संगड़ाह व 27 लाख की लागत से बन रहे किंकरी देवी पार्क में दो साल से चल रही जांच में पंचायत प्रधान दोषी पाई गई।

किंकरी देवी मेमोरियल पार्क का निर्माण कार्य पिछले 2 सालों से इसी कारण रुका हुआ है। वहीं, स्टेडियम का कार्य भी रुका हुआ है। विभाग मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच कर रहा था। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विभाग ने पंचायत प्रधान को निलंबित कर दिया है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडोर स्टेडियम  के निर्माण मामले में प्रधान नीलम देवी से लाखों की रिकवरी भी हो सकती है। खंड विकास अधिकारी संगड़ाह चिराग शर्मा ने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा पति के नाम पर ही हाजिरी लगाई गई थी। वहीं, निर्माण कार्य में लगी सामग्री के बिलों में भी अनियमितताएं पाई गई।

प्रधान पर आरोप है कि अपने जान पहचान के लोगों को ही इसमें शामिल किया गया था। उधर, जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार संभाल अभिषेक मित्तल ने पंचायत प्रधान के निलंबन की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...