इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर संदीप अंबिया को चलते मैच में गोलियों से भूना, ग्राउंड में मची भगदड़

--Advertisement--

Image

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के जालंधर में सोमवार शाम कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया को गोली लगने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम में खेले जा रहे कबड्डी टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान अचानक अंधाधुंध गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इस फायरिंग में कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ी संदीप नंगर अंबिया को कई सारी गोलियां लगीं।

यह देख दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...