आवाज़ उठाने के लिए पत्राचार की बजाए मीडिया सही विकल्प

--Advertisement--

Image

डोल भटहेड़/शाहपुर – अमित शर्मा 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह अनुभव किया गया है कि किसी भी जनहित मुद्दे के जल्द हल के लिए पत्राचार की बजाए मीडिया को चुना जाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

क्योंकि पत्राचार के माध्यम से उठाई गई जनहित मुद्दों की आवाज जनता सहित सरकार एवं प्रशासन के पास बहुत ही सीमित स्तर तक धीमी गति से पहुंचती है।

जबकि मीडिया के माध्यम से उठाई गई जनहित मुद्दों की आवाज़ जनता, प्रशासन एवं सरकार तक बहुत ही तेज गति से पहुंचाईं जा सकती है ।

अतः मीडिया के माध्यम से उठाए गए जनहित मुद्दों की आवाज का असर जनता की आवाज बनकर प्रशासन एवं सरकार को जनहित में लिए गए गलत फैसलों पर सोचने एवं बदलने पर मजबूर किया जा सकता।

अतः जनहित के विपरित लिए गए सरकार एवं प्रशासन के फैसलों को जनता पत्राचार की बजाए मीडिया को चुनें ताकि जनता की राय भांपकर कर सरकार एवं प्रशासन को ग़लत फैसलों को बदलने केलिए मजबूर किया जा सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...