आयकर विभाग प्रिंसिपल कमिश्नर शालिनी भार्गव कौशल ने की होटल एसोसिएशन के साथ बैठक

--Advertisement--

आयकर विभाग शिमला रेंज के अतिरिक्त कमिश्नर राजा घोष भी रहे उपस्थित

चम्बा – भूषण गुरुंग

आयकर विभाग की चंडीगढ़ एक की प्रिंसिपल कमिश्नर शालिनी भार्गव कौशल अपने डल्हौजी प्रवास के दौरान यहां होटल एसोसिएशन डल्हौजी की कार्यकारिणी के साथ एक बैठक की जिसमें उनके साथ आयकर विभाग की शिमला रेंज के अतिरिक्त कमिश्नर राजा घोष व आयकर अधिकारी डल्हौजी विनीत कुमार भी मौजूद रहे।

यहां पहुंचने पर होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मनोज चड्ढा के नेतृत्व में संगठन द्वारा उन्हें हिमाचली टोपी व शाल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल कमिश्नर आयकर विभाग ने होटल व्यवसाईयों से उनकी समस्याओं एवं विभाग की कार्यप्रणाली संबंधी जानकारी ली और इस पर पूरी तरह से संतोष व्यक्त करते हुए।

उन्होंने खुशी जाहिर की कि यहां एक तरफ तो विभाग अपनी पूरी कार्य कुशलता से सही कार्य कर रहा है वहीं व्यवसायी भी विभाग की कार्य प्रणाली से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर उन्होंने व्यवसाईयों को आयकर विभाग में आए कुछ बदलावों की जानकारी दी और समय पर टैक्स एवं रिटर्न दाखिल करने का आह्वान किया और साथ ही यह भी आश्वासन दिलाया कि भविष्य में भी विभाग व्यवसाईयों को अपना पूरा सहयोग देता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...