आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में भी पकड़ी रफ्तार

--Advertisement--

Image

देहरा – शीतल शर्मा

हिमाचल प्रदेश के साथ लगते पड़ोसी राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी का जलवा हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा में दिखने लगा है। साफ तौर पर सीधे-सीधे शब्दों में अब यह कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पूरे प्रदेश में राजनीतिक चढ़ाई शुरू दी है।

आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान को गति देते हुए आम आदमी पार्टी देहरा के अध्यक्ष अश्विनी धीमान पूर्व प्रधान शेरलोहारा पंचायत ब पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत खैरिया सुरेंद्र सिंह बग्गा उर्फ राजू द्वारा लोगों से लगातार संपर्क साधने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने से सदस्यता का आंकड़ा बढ़ने लगा है।

इसी कड़ी के चलते देहरा विधानसभा के गांव सकरी मे 4G रेस्टोरेंट के मालिक एक्स सर्विसमैन मनजीत सिंह राणा का पुरानी पार्टियों को बाय-बाय कह कर आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ना विधानसभा देहरा में बड़े राजनैतिक फेरबदल का इशारा कर रहा है।

मनजीत राणा द्वारा बताया गया कि अब वक्त बदलाव का है तथा क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए हम आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुए कई नौजवान साथियों और बुद्धिजीवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि आज आम इंसान भ्रष्टाचार और महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है।

आम आदमी पार्टी ने जो काम दिल्ली दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने करके दिखाया उसी का नतीजा यह रहा की पंजाब की जनता ने भी बहुत बड़ा बदलाव करके दिखाया और आम आदमी पार्टी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई इसमें कोई संदेह नहीं इस बार हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मैं भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनके रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...