आपसी विवाद के चलते लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका युवक

--Advertisement--

Image

ऊना, 24 फरवरी – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत लालूवाल में आपसी विवाद के चलते एक युवक को पीटकर लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंका गया है। घायल युवक को चाचा ने सिविल अस्पताल हरोली में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिंद्र निवासी कुठार बीत ने बताया कि वीरवार शाम को अपनी गाड़ी लुधियाना छोड़कर घर वापस आ रहा था। लालूवाल ठेके के पास पहुंचने पर पाया कि काफी लोग एकत्रित हुए हैं। मौके पर पहुंचकर देखा, तो भतीजा अरुण ठाकुर उर्फ मोनू लहुलुहान हालत में सड़क किनारे गिरा था।

अरुण के सिर में गहरी चोट लगी थी व खून बह रहा था। परिजनों को सूचना देने के बाद घायल अरुण को सीएच हरोली में भर्ती करवाया गया।अरुण से बातचीत करने पर पता चला कि दीपक निवासी दुलैहड़ व उसके दो साथियों ने वरुण के साथ मारपीट की।

मामले को लेकर डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...