आपदा प्रभावितों को तुरंत प्रभाव से घर बनाने के लिए जमीनें मुहैया करवाए प्रदेश सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि आपदा प्रभावितों को तुरंत प्रभाव से जमीन देकर घर बनाने में उनकी मदद की जाए। जब तक प्रभावितों के पास अपना स्थाई ठिकाना नहीं होगा तब तक उनका सामान्य जीवन पटरी पर नहीं लौट सकता।

सोमवार को पंडोह के साथ लगते कुकलाह और बाखली में आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. बिंदल ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 500 से ज्यादा परिवार घर से बेघर हो गए हैं। अ

धिकतर ऐसे परिवार हैं जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन ही नहीं बची है। ऐसे में प्रदेश सरकार इन प्रभावितों को तुरंत प्रभाव से सुरक्षित स्थानों पर जमीन मुहैया करवाए। जब यह प्रभावित घर बनाने लगेंगे तो उसके बाद बहुत से मदद के और हाथ इनकी तरफ बढ़ेंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के बाद राहत कार्यों को शुरू करने में बहुत ज्यादा देरी कर दी। लेकिन अब देर आए तो दुरुस्त आए। इन राहत कार्यों में जितनी जल्दी से काम होना चाहिए था वो नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश सरकार जितनी देरी कर रही है उतना ही ज्यादा नुकसान हो रहा है। बहुत सी फसलें तो तबाह हो गई हैं, लेकिन जो बच गई हैं उन्हें तभी मंडियों तक पहुंचाया जा सकता है जब सड़क की सुविधा होगी। ऐसे में प्रदेश सरकार को चाहिए कि सड़कों की बहाली के काम को युद्ध स्तर पर किया जाए।

खड्ड को पैदल पार कर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे बिंदल

इससे पहले डॉ. बिंदल ने नाचन के स्यांज में खड्ड को पार करते हुए घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने पैदल ही खड्ड के पानी के बीच जाकर उसे पार किया और घटनास्थल तक पहुंचे।

उनके साथ सुंदरनगर से भाजपा के विधायक राकेश जम्वाल, बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...