आपदा पीड़ितों की मदद पहली प्राथमिकता – प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

सांसद ने सुंदरनगर उपमंडल के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

सुंदरनगर – अजय सुर्या 

सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को सुंदरनगर उपमंडल के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां नुकसान का जायजा लेने के साथ ही राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान वे सुंदरनगर के अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवो में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं, उनसे बातचीत की, दुख दर्द बांटा और उन्हें हौंसला देते हुए हर संभव मदद की बात कही। इस दौरान पूर्व सीपीएस एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन लाल उनके साथ रहे।

देर शाम तक सांसद अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवों व भवाणा पुल, भूस्खलन के कारण देहवी में फोरलेन पर बने पैदल पथ पुल को हुए नुकसान, जड़ोल स्कूल भवन को हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने वहां अधिकारियों को मरम्मत कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद उनकी पहली प्राथमिकता है। वे आपदा में लोगों को हुए भारी नुकसान और उनकी पीड़ा से व्यथित हैं। उन्होंने पुनर्वास कार्यों में अपनी ओर से हर मदद देने का भरोसा दिया।

सांसद ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के दुख दर्द में बराबर साथ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रयास कर रहे हैं कि प्रभावितों को हर तरह से मदद दी जाए। वायु सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से भी मंडी संसदीय क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयां पहुंचाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई है, ताकि व्यापक तौर पर पीड़ितों की सहायता की जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल पूरी मजबूती से आपदा से उबर कर विकास के रास्ते आगे बढ़ेगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी एवं अन्य अधिकारी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...