आधी रात को पुलिस की दबिश, नशा माफिया में मचा हड़कंप, पौने छह किलो चरस बरामद, 36 लोग को गिरफ्तार

--Advertisement--

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पार्वती घाटी के राजक थाच, ग्राहण, चोहज, गोहर, ब्रह्मागंगा की पहाड़ियों में पौने छह किलो चरस, 2.86 लाख भांग के पौधे नष्ट किए हैं। माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।  

कुल्लू – अजय सूर्या

पार्वती घाटी में नशा माफिया पर पुलिस ने दबिश देकर 5 किलो 719 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस की छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर 2.86 लाख भांग के पौधों के साथ 110 किलोग्राम भांग का बीज भी बरामद किया है।

इसमें पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी पार्वती घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भांग की मलाई का काम कर रहे थे। गौर रहे कि आपदा के चलते इस बार पुलिस ने देरी से चरस माफिया के ठिकानों पर दबिश दी। आधी रात पुलिस की दबिश से भांग मलाई करने वालों में हड़कंप मच गया।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस के निशाने पर अभी और भांग मलाई के ठिकाने हैं। उन्होंने कहा कि पार्वती घाटी के राजक थाच, ग्राहण, चोहज, गोहर, ब्रह्मागंगा की पहाड़ियों में पौने छह किलो चरस, 2.86 लाख भांग के पौधे नष्ट किए हैं। माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...