आधी रात को गिरी घर की छत, एक घंटे मलबे में दबा रहा 27 वर्षीय युवक…

--Advertisement--

Image

ऊना, 06 जुलाई – अमित शर्मा

जनपद के मुख्यालय चरतगढ़ में आधी रात को घर की छत गिरी। जिसमें 27 वर्षीय युवक करीब एक घंटे मलबे में दबा रहा।

घायल को परिजनों द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर युवक की हालत में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चरतगढ़ निवासी अभी रोजाना की तरह मंगलवार रात को अपने घर में सोया हुआ था। आधी रात करीब 12 बजे अचानक घर की छत गिर गई और युवक मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर साथ के कमरे में सोए परिजनों ने बेटे को मलबे से निकालने की कोशिश की।

करीब एक घंटे के बाद अभी को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...