आधार कार्ड में पता और पहचान अपडेट 14 जून तक होंगे निशुल्क – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चंबा, 15 मार्च – भूषण गूरूंग

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आधार कार्ड में पता और पहचान अपडेट करने के लिए 14 जून तक शुल्क को माफ किया गया है ।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों ने विगत 8 से 10 वर्षों के दौरान अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, उन नागरिकों के लिए अब पता और पहचान अपडेट करवाना अनिवार्य है ।

उक्त सेवाएं सभी आधार केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध रहेंगी । इससे पहले इस सेवा के लिए 50 रुपयों का शुल्क अदा करना पड़ता था ।

इसके अलावा myaadhaar.uidai.gov.in पोर्टल और आधार एप पर स्वयं भी पता और पहचान अपडेट की जा सकेगी ।

उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से आधार कार्ड अपडेट का आह्वान किया है । उन्होंने सभी लोगों से अपने मोबाइल फोन नंबर को भी आधार से जोड़ने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...