आदित्य सिंह राजपूत की रहस्मयी तरीके से मौत, बाथरूम से मिला शव

--Advertisement--

‘गंदी बात’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट के बाथरूम से बरामद हुआ है। 

व्यूरो रिपोर्ट

‘गंदी बात’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की लाश सोमवार, 22 मई को उनके मुंबई के अंधेरी स्थित फ्लैट के बाथरूम से बरामद हुई। बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर रहने वाले आदित्य की लाश सबसे पहले उनके एक दोस्त ने देखी।

रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर बाथरूम में अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे। दोस्त ने आनन-फानन में वॉचमैन को इसकी खबर दी। एक्टर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आदित्य का निधन हो गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने आदित्य सिंह राजपूत की लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इसे लेकर कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आदित्य सिंह राजपूत की जान ड्रग्स ओवरडोज की वजह से गई है।

हालांकि, पुलिस ने अबतक इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है, वह पूरी छानबीन के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाहती है। पुलिस समेत आदित्य से जुड़े हर किसी की नजरें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

दिल्ली में जन्में आदित्य सिंह राजपूत का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। आदित्य ने 17 की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। दिवंगत एक्टर अपने पीछे माता-पिता और बड़ी बहन को छोड़ गए हैं।

आदित्य सिंह राजपूत को पॉपुलैरेटी टेलीविजन रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से मिली थी। बतौर मॉडल करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य ने तकरीबन 300 टीवी विज्ञापनों में काम किया था।

बतौर कास्टिंग डायरेक्टर बनाई थी पकड़ 

एक्टिंग की दुनिया में काम करते हुए आदित्य सिंह राजपूत ने अपना ब्रांड ‘पॉप कल्चर’ शुरू किया था, जिसके तहत वह कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे। आदित्य पिछले कुछ समय से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर ही करियर में आगे बढ़ रहे थे। एक्टर की फिल्मी दुनिया से लेकर मुंबई की पेज- थ्री पार्टी में काफी अच्छी पहचान थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...