आटे की गुणवत्ता को लेकर मिल रही थी शिकायतें, एसडीएम ने फ्लोर मिल पर की दबिश

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा में आटे की सप्लाई देने वाली कंपनी सर्वगुण फ्लोर मिल पर एसडीएम इंदौरा सौमिल गौतम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज मेहरा के साथ दबिश दी और सैंपल इकट्ठा किए। जानकारी के अनुसार जैसे ही मिल मालिक को निरीक्षण की भनक लगी, उन्होंने मिल को ताला लगा दिया, जिसे एसडीएम खुलवा दिया।

इस दौरान पत्रकारों ने फ्लोर मिल में एक जगह मिट्टी जैसी दिखने वाली चीज एसडीएम को दिखाई, तो मिल के कर्मचारी आग बबूला हो गए। एसडीएम ने बताया कि उक्त मिल के आटे की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते मिल का निरीक्षण किया गया और आटे के सैंपल भरे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज ने बताया कि सैंपल को लैब में भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...