“आज का युवा कल का भविष्य”इस वाक्य का पूर्ण रूप से चरितार्थ करती गांव लुधियाड़ पंचायत की युवा शक्ति।

--Advertisement--

Image

भलाड, शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के तहत गांव लुधियाड में 7 दिनों से गांव युवा शक्ति ने अपने गांव को कोरोनावायरस की मुक्त कराने की मुहिम जो शुरू की है । वह यह बताती है की एक युवा शक्ति अगर संगठित होकर कार्य करें तो वह किसी भी आपदा से लड़ सकती है। युवा शक्ति में से बहुत सारे ऐसे स्वयंसेवी हैं जिन्होंने आपदा प्रबंधन का सात दिवसीय शिविर बठिंडा में लगवाया था।

वहीं पर इनके मन में ऐसी देश के प्रति समाज के प्रति गांव के प्रति प्रेम भावना जागृत की गई। जहां से की इन्होंने वह गुण सीख कर आज अपने गांव के और युवाओं को साथ में लेकर अपने गांव को बचाने में पिछले 7 दिनों से अपनी पूरी शक्ति लगा रहे हैं।

इन्होंने अपने गांव के साथ साथ दूसरे क्षेत्रों में जाकर जैसे की पुलिस थाना जवाली, तहसील ज्वाली, एसडीएम दफ्तर,उचित मूल्य की दुकान, शनिदेव मंदिर, पंचायत भवन , वैक्सीनेशन स्थान गवर्नमेंट कॉलेज ज्वाली,केसीसी बैंक, एसबीआई बैंक, एटीएम,और विशेषता जिन घरों में लोग संक्रमित थे जहां पर जाने से प्रत्येक व्यक्ति डरता था वहां पर भी युवा जाकर उनके घर को सैनिटाइज किया और उन्हें हौसला दिया कि आप स्वस्थ हो जाएंगे आप चिंतित ना हो।

वर्तमान समय में आवश्यकता इस चीज की है कि आप लोगों को डर आए ना उन्हें हौसला दे और यह कार्य जो है कोई बाहर से आकर नहीं कर रहा गांव में बने युवक मंडल के युवा और वह युवक मंडल महावीर युवक मंडल लुधियाड़ है।

इस कार्य का नेतृत्व जो है वह युवा स्वयंसेवी रतिक्ष कुमार कर रहे हैं। बीडीसी सदस्य जोगिंदर सिंह उफ शिपू जरियाल, युवा उप-प्रधान अभिषेक बाघ विशेष योगदान रहा। और साथ ही साथ युवा मंडल के सदस्य आशीष शर्मा ,रजत ठाकुर, अमन ठाकुर, ऋषव, रजत ,शानू खान,मुनीश, आयुष कौंडल, अंशु इन युवाओं की सोच समझ और गांव समाज के प्रति प्रेम भाव देखकर संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...