
शिमला, जसपाल ठाकुर
आज हिमाचल प्रदेश कि राजधानी शिमला से एन के पन्डित ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी पर जोरदार राजनीतिक हमला करते हुए श्री अनूप केसरी को चेताया है कि वो आग से खेलना बंद करें तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शालीनता के साथ पेश आयें ! पन्डित ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे भी अब प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और हिमाचल के प्रभारी रत्नेश गुप्ता कुछ दिनों के मेहमान है क्योंकि अध्यक्ष और प्रभारी दोनों पर गाज गिरने वाली है !
पन्डित ने कहा कि फर्जी पत्र और फर्जी स्कैन हस्ताक्षर का शीघ्र ही वो पर्दाफाश करके अनूप केसरी और रत्नेश गुप्ता कि सारी पोल खोलेंगे ! उन्होंने कहा कि अनूप केसरी और उनकी टोली को अभी ये मालूम नहीं कि अनुसाशन कमेटी कब कि भंग हो चुकी है इस लिए मेंबर रमा गुलेरिया और पूर्ण चंद को कोई निष्काषन करने का अधिकार नहीं है वो इस फैसले को चुनौती देंगे वैसे भी उनके हस्ताक्षर फर्जी और स्कैन किये हुए है !
पन्डित ने कहा कि अनूप केसरी तो नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवारों का चयन करते हुए एक लड़की से गाना सुनाने कि सिफारिश करते है उन्होंने अनूप केसरी से सवाल किया कि वो उम्मीदवारों का चयन कर रहे थे या फिल्म कि शूटिंग कर रहे थे किसी स्टूडियो में ???? एन के पन्डित ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को एक पत्र लिखकर हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और प्रभारी कि पोल खोलते हुए उनको जल्दी ही पार्टी हित में तुरंत अपने पदभार से मुक्त करने कि जोरदार मांग कर दी है !
पन्डित ने हिमाचल के प्रभारी रत्नेश गुप्ता और अनूप केसरी पर आरोप जड़ते हुए कहा कि इन दोनों कि बजह से पार्टी का बेडा गर्क हुआ है ! पन्डित ने कहा कि अनूप केसरी बताएं कि उन्होंने आज तक कितने कार्यकर्त्ता जोड़े ! पन्डित ने कहा कि अगर किसी को नियुक्ति पत्र देने का इतना ही इन दोनों नेताओं को शौक है तो उनको ये भी पता होना चाहिए कि नियुक्ति पत्र पार्टी कार्यालय में या किसी पार्टी बैठक में दिए जाते है पर रात को शराब और शबाब के नशे में चूर होकर नियुक्ति पत्र बाँटने का अधिकार किसने दिया इन दोनों नेताओं को ???? एन के पन्डित ने कहा कि वो अब जल्दी ही इन नेताओं कि पोल खोलेंगे !
पन्डित ने कहा कि उनको पूरे हिमाचल के 12 जिलों से लगातार फ़ोन कॉल आ रहे है उन्होंने फिर अनूप केसरी को चेतावनी देते हुए सलाह दी है कि वो कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करते हुए उनकी इज्जत करें और आग से खेलना बंद करें अगर आप आग में हाथ डालोगे तो खुद जलोगे ! उन्होंने कहा कि अनूप केसरी को याद होना चाहिए कि आप एक राजनीतिक दल चला रहें है ना कि कोई प्राइवेट लिमटेड कंपनी आप लोगों कि तिकड़ी ने पार्टी में कुंडली मारकर आम आदमी पार्टी का जनाधार हिमाचल में ख़त्म कर दिया है जो पार्टी हित में नहीं है !
