आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान, पीड़ित परिवार को दो लाख का नुकसान

--Advertisement--

आग लगने से पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुकसान, दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना, राहत एवं बचाव कार्य किया गया शुरू।

हमीरपुर – हिम खबर डेस्क 

हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोहल के तहत आने वाले डलयाहू गांव में गुरुवार सुबह एक स्लेटपोश मकान में अचानक से आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा लकड़ी का सामान और इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने से पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार डलयाहू गांव में आगजनी की यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास पेश आई है। घर से आग की लपटें उठता देख क्षेत्र के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और दमकल विभाग की टीम को सूचित किया।

सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गनीमत रही कि घर के अंदर कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं सो रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...