आग की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवती घायल, PGI रैफर

--Advertisement--

आग की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवती घायल, PGI रैफर

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

रसोई घर में काम करते समय अचानक आग की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवती घायल हो गई। गंभीर हालत में युवती को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मिश्रवाला की एक युवती रुखसार (23) पुत्री अलीशेर घर की सफाई कर रही थी। इस दौरान रसोई की सफाई करते वक्त शेल्फ पर रखा थिनर अचानक गिर गया। काम में जुटी युवती ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

इस बीच जैसे ही रसोई की सफाई के बाद युवती ने गैस जलाई, आग भड़क गई। युवती के चीखने चिल्लाने पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने युवती को आग की लपटों से बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन युवती काफी जल चुकी थी।

इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी माजरा जीत सिंह के बोल

थाना प्रभारी माजरा जीत सिंह ने बताया कि युवती 70-80 फीसदी झुलस चुकी थी। जिसके बाद परिजन युवती को पहले पांवटा अस्पताल ले गए, जहां से नाहन मेडिकल कॉलेज आगामी उपचार के लिए ले गए। वहां से युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...