नशे में बाथरूम में गिरा 38 वर्षीय उद्योग कर्मी, मौत

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के तहत जीतपुर बेहड़ी में 38 वर्षीय उद्योग कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय कुमार पुत्र साधू राम निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है, जो कि जीतपुर बेहड़ी में ही रहता था। शव का सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि विनय कुमार पिछले लंबे समय गगरेट के जीतपुर बेहड़ी में एक उद्योग में कार्य करता था। दीवाली की रात शौच के लिए बाथरूम गया तो वहीं गिर गया। बाथरूम में गिरने से चोटिल विनय कुमार पूरी रात बाथरूम में ही पड़ा रहा।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने विनय कुमार को बाथरूम में गिरा हुआ पाया, तो 108 एंबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल लाया गया, जहां पर विनय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि विनय कुमार शराब के नशे में था, जिसके चलते वह बाथरूम में गिर गया।

डीएसपी अंब वसुधा सूद के बोल

डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...