सिस्टम ने आंखों पर, मेडिकल कॉलेज ने टूटे नलाें पर बांध दी पट्टी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मेडिकल कॉलेज चंबा ने एक और कारनामा कर दिखाया है। यहां मरीजों को उपचार मिले या न मिले पर शौचालयों में टूटे नलों पर पट्टियां बांधकर इलाज कर दिया गया है। पानी रिसने से अब यहां फिसलन बढ़ गई है। इलाज कराने के लिए आए मरीज फिसलकर चोटिल हो सकते हैं।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज की दूसरी और तीसरी मंजिल के शौचालयों में पानी के नलों की टोंटियां टूट चुकी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भी मरम्मत करवाने के बजाय इनकी मरहम-पट्टी कर दी। अस्पताल में मिलने वाली पट्टियों से बांधे गए नलों से व्यर्थ बह रहे पानी के कारण शौचालय में फिसलन हो गई है।

विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, भटियात, भरमौर-पांगी और डलहौजी के बाशिंदे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पर ही निर्भर हैं। यहां आने वाले मरीजों को कभी दवाइयों तो कभी टेस्ट या ग्लूकोज लेने के लिए बाहर जेब ढीली करनी पड़ती है।

स्थानीय अंकित कुमार, रंजना देवी, सुरेश कुमार, अजय ठाकुर, भीम सेन, सुनील कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पर जिले की साढ़े छह लाख की आबादी निर्भर है। मेडिकल कॉलेज की दूसरी और तीसरी मंजिल में शौचालयों की हालत काफी दयनीय है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार के बोल

वहीं मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही टूटे नलों के स्थान पर नए नल लगवा दिए जाएंगे। दयनीय शौचालयों में नियमित सफाई के लिए भी ठेकेदार को निर्देश जारी किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...