आगजनी की भेंट चढ़ा लोचा रिंपोछे लबरंग बौद्ध मंदिर, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

किन्नौर – व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश के किन्नौर जिला के कानम गांव में लकड़ी से निर्मित लोचा रिंपोछे लबरंग बौद्ध मंदिर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि लोगों के मुश्तैदी व अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से मेन मंदिर व आसपास के मकानों को बचाया जा सका, अन्यथा लोचा रिंपोछे के मेन मंदिर को खासा नुकसान हो सकता था।

उपप्रधान कानम जसवंत नेगी ने बताया कि रविवार देर रात को लोचा लबरंग मंदिर में आग लगने से मंदिर का मेन गेट सहित लोचा रिंपोछे के रहने का आवास व अन्य कमरों को नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों के प्रयास से मेन मंदिर को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम नुकसानी का आंकलन लेने पहुचीं। प्रारंभिक तौर पर करीब 25 लाख के नुकसान का आकलन किया है। बहरहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...