आईजीएमसी शिमला: 7 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- गलत टीका लगाने से हुई मौत

--Advertisement--

Image

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया डॉक्टर द्वारा लिखा इंजेक्शन बच्ची को दिया तो इस दौरान उसे उल्टी हुई और शरीर नीला पड़ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

शिमला- जसपाल ठाकुर 

शिमला के आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान सात माह की बच्ची ने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की छाती जाम और खांसी की दिक्कत थी।

मासूम बच्ची की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और आरोप लगाया कि गलत टीका लगाने से बच्ची की मौत हुई है। वहीं आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि बच्ची को निमोनिया था और इसका रोहडू में उपचार चल रहा था।

सुबह के समय डॉक्टर द्वारा लिखा इंजेक्शन बच्ची  को दिया तो इस दौरान बच्चे को उल्टी हुई और शरीर नीला पड़ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अगर किसी तरह की लापरवाही हुई है तो परिवार को पोस्टमार्टम करवाने को कहा है। अभी वे इस पर बात कर रहे हैं जिससे कि निष्पक्ष जांच की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...