आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद

--Advertisement--

देहरा 13 अक्टूबर – शिव गुलेरिया

बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत म‌‌झीण के मझीण तथा मझीण के दबकेहड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।

वहीं ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा , हडोली के बाह , बदोली के डोल , खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चल्लियां , जाखोटा के वोहल जागीर , अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।

इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है । बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि योग्यता जांच 8 नवंबर को प्रातः 11 बजे उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में होगी ।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बाहरवी पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस के दिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...