अवैध संबंधों के चलते हुई थी उप्रधान की हत्या

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में उपप्रधान रवि राणा हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। पांच दिन में पुलिस ने हत्याकांड को सुलझाते हुए आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों से जुड़ाह हुआ है और इसी वजह से उपप्रधान की हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के बैजनाथ के तहत चढ़ियार की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा की हत्या के बाद शव को घर के पास ही फैंक दिया गया था।

पुलिस की जांच में पता चला है कि उपप्रधान रवि राणा और छेक के रहने वाले आरोपी विनोद की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। दोनों में इस बात पर पहले से ही अनबन चल रही थी।

पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल डेटा विश्लेषण और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना है कि उसने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल 

डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को बैजनाथ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।

28 अक्टूबर को की थी हत्या 

बीते 28 अक्टूबर की रात को उपप्रधान रवि राणा घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में आरोपी विनोद ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया था और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

चढ़ियार के राजिन्द्रनगर (छेक) से रूपेहड़ गांव की ओर जाने वाले लिंक रोड के पास रवि राणा का शव मिला था। रात को एक युवक ने शव को देखा था।

गौरतलब है कि उप प्रधान रवि राणा की शादी नहीं हुई थी और वह अपने अविवाहित भाई के साथ रहते थे। भाई की शिकायत पर ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...