अवैध शराब बेचने पर एक साल कारावास और 5,000 जुर्माना अदा करने की सजा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत ने अवैध शराब बेचने का आरोप सिद्ध होने पर दोषी को एक साल के साधारण कारावास और 5,000 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सहायक जिला न्यायवादी गोहर अनिल गुलेरिया ने सजा की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि खेम सिंह निवासी कूट तहसील चच्योट ने अपनी कार में छह मई 2018 को अवैध शराब की 18 पेटी रखी थीं। दान गांव के पास सड़क में गोहर पुलिस ने नाका लगाया था। जब पुलिस ने कार को रोका तो उसमें तलाशी के दौरान शराब की बरामदगी हुई।

वह शराब को अवैध रूप से सप्लाई के लिए ले जा रहा था। अभियोजन पक्ष ने 11 गवाह पेश किए। आरोप साबित होने पर उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर वत्सला चौधरी की अदालत ने दोषी को यह सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...