अवैध पटाखा फैक्ट्री कांड के विरोध में यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

बाथू- आशीष कुमार

जिला यूथ कांग्रेस ने जिला के बाथू में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत को लेकर शनिवार को प्रदेश सरकार को घेरा। यूथ कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर की अध्यक्षता में अम्ब चौक पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए सरकार को कोसा। राघव ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

प्रदेश में हर तरह का राजनीतिक संरक्षण में माफिया राज चल रहा है। सुंदरनगर में अवैध फैक्ट्री में निकली जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का मातम अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिला में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री 9 लोगों की जिंदगी को लील गया है।

हैरत की बात है कि पूरा प्रशासन इस मामले को लेकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहा है और सरकार इसमें पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कुंभकर्णी नींद से जागते हुए प्रदेश को सही दिशा में ले जाने और माफिया पर नकेल कसने की नसीहत दी है।

इस मौके पर उनके साथ चिंतपूर्णी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शमशेर अली, प्रदेश प्रवक्ता अनुज धीमान, महासचिव तनुज ठाकुर, आलीब मुहम्मद, बबलू, राकेश गुप्ता, सतपाल रनौत, आरिफ खान, ऋतिक चौधरी, उदय शर्मा, गुरभेज सिंह, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, राज ठाकुर, रघुनंदन, अनिल तक्खी, अमित शुक्ला, नितिन ठाकुर, सौरव कुमार, विशाल, रोहित, राजीव शर्मा, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...