अवैध खनन करने वालों पर पुलिस थाना बद्दी में अभियोग दर्ज

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी में माईंनिग इन्सपेक्टर राघव द्वारा अवैध खनन होने बारे एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई कि सुबह भुड्ड बैरियर, रत्ता खड्ड के पास एक जेसीबी व टीप्पर अवैध खनन करते पाए गए।

जिन्हें पकड़ने के प्रयास के दौरान उपरोक्त जेसीबी व टीप्पर के चालकों ने खनन विभाग के सरकारी वाहन को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की तथा पीछा करने पर दोनो चालक भुड्ड बैरियर के पास जेसीबी व टीप्पर को छोड़कर भाग गए।

जिस पर पुलिस थाना बद्दी में खान और खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी अनवेष्ण अमल में लाया जा रहा है।

एस पी मोहित चावला ने बताया कि मानपुरा में अवैध शराब बरामद का मामला दर्ज हुआ है। मानपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मनीश दुबे पुत्र शशी शंकर दुबे निवासी उत्तर प्रदेश के कब्जे से मुकाम किशनपुरा में उसकी किराना की दुकान में रखी 9,000 मिलि लीटर देसी शराब बरामद की गई ।

जिस पर पुलिस थाना मानपुरा में धारा 39(1)ए आबकारी अधिनियम के अधीन मामला पंजीकृत किया गया। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...