अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिर गई गोशाला, चार गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिर गई गोशाला, चार गंभीर रूप से घायल, हमीरपुर में पेश आया हादसा।

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर जिला में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। हमीरपुर जिला के ख्याह गांव में अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गोशाला के गिरने से 5 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे जब गांव के लोग मृतक वीरेंद्र कुमार की अर्थी को लेकर श्मशानघाट जा रहे थे। इस दौरान गांव में जर्जर हो चुकी गौशाला अचानक गिर गई और अर्थी सहित 5 लोग मलबे में फंस गए।

वहीं बीच बचाव में लोगों ने फंसे हुए लोगों और अर्थी को मलवे में से बाहर निकाला है। इस घटना के दौरान जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

वहीं हादसे के चश्मदीद अशोक कुमार ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिनके अंतिम संस्कार के लिए लोग अर्थी को उठाकर जा रहे थे। तब यह हादसा पेश आया।

अर्थी समेत लोग मलबे में फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

हादसे में घायल हुए व्यक्ति मनीष ने बताया उनके चाचा के बेटे की डेथ हुई थी और उनके अंतिम संस्कार के लिए अर्थी उठाकर जा रहे थे, तो अचानक से जर्जर गौशाला की दीवार गिर गई, जिसके चलते उन्हें टांग में चोट पहुंची है।

हादसे में घायल हुए व्यक्ति मुकेश शर्मा ने बताया कि अर्थी ले जाते समय यह हादसा पेश आया है। जिसके चलते वह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं।

चार गंभीर रूप से घायल

उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि अर्थी को अंतिम संस्कार के लिये शमशान घाट ले जा रहे थे। इस दौरान गांव में जर्जर हो चुकी गोशाला अचानक गिर गई और अर्थी सहित 5 लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकल गया इसके बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया। और पांच लोग इस दौरान घायल हुए हैं, जिनमें से एक को हल्की चोटें और चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...