अरुणाचल में हिमस्‍खलन की चपेट में आकर हिमाचल का 21 वर्षीय जवान लापता

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

अरुणाचल प्रदेश में गश्त के दौरान लापता हुए सात सैनिकों में से एक जवान हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर का है। लापता हुआ जवान 21 वर्षीय अंकेश भारद्वाज बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपतहसील के सेऊ गांव से संबंध रखता है।

बताया जा रहा है कि जब से घरवालों को उसके लापता होने की सूचना मिली है तब से घर में एक भयपूर्ण माहौल बना हुआ है तथा सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका लाल सही सलामत मिल जाए। अंकेश एक सैनिक परिवार से संबंध रखता है। अंकेश के पिता सहित तीन चाचा सैनिक रहे हैं व दो अभी बीएसफ सेवाएं दे रहे है।

फौजी परिवार से संबंध रखने के कारण स्‍वजनों में यह हौसला और उम्मीद है कि सेना उनके घर के चिराग को ढूंढ कर सही सलामत ले आएगी। अंकेश अपने माता-पिता का बड़ा बेटा है और छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सात जवानों का गश्ती दल अरुणाचल प्रदेश्‍ की दुर्गम पहाड़ियों में गश्त कर रहा था कि अचानक खराब मौसम होने के वजह और बर्फीला तूफान चलने सभी लापता हो गए। सात जवानों का दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।

अंकेश भारद्धाज के पिता पांचा राम को अरुणाचल से हेड क्वार्टर से फोन के माध्‍यम से सूचित किया गया है कि आपका बेटा भी इस गश्ती दल में शामिल था और बर्फीले तूफान की चपेट में आने से गायब है। अंकेश भारद्वाज का जन्म 6 सितंबर 2000 को हुआ है तथा अभी करीब 21 वर्ष का है और 2019 में ही भर्ती हुआ है। इसकी सूचना मिलने के साथ ही समूचा क्षेत्र गमगीन हो गया है। जवान के पिता भी पूर्व सैनिक हैं और एक छोटा भाई ग्यारहवीं मे पढ़ता है। अंकेश जैक-19 रायफल में भर्ती हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...