अम्ब में लुटेरों से भिड़ी महिला, चोरी की स्कूटी छोड़ हुए फरार

--Advertisement--

Image

अम्ब, राजेश
गत 12 जनवरी को अम्ब बाजार से दिन-दिहाड़े चोरी हुई एक्टिवा (स्कूटी) लुटेरा गिरोह के सदस्यों द्वारा चोरी की गई थी। गत 13 जनवरी को थाना मॉडल टाऊन होशियारपुर (पंजाब) के अधीन पड़ते रेलवे मंडी इलाके में हुई वारदात (एक महिला की बालियां छीनने के प्रयास में) में चोरी हुई एक्टिवा को प्रयोग में लाया गया था। जानकारी के अनुसार गत बुधवार देर सायं होशियारपुर के रेलवे मंडी क्षेत्र में 2 लुटेरों ने कार में बैठते समय एक महिला की कान की बालियां छीनने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से भिड़ गई थी और लुटेरे मौके पर ही एक्टिवा को छोड़कर फरार हो गए। होशियारपुर में हुई लूटपाट के प्रयास की घटना में मौके से बरामद हुई एक्टिवा थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने कब्जे में ले ली है। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार सायं को अम्ब बाजार में दिन-दिहाड़े एक्टिवा (स्कूटी) चोरी हो गई थी।

अम्ब कॉलेज के सामने दुकान करने वाले रिखी जसवाल पुत्र किशन चंद निवासी ने इस संबंध में बुधवार को पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि मंगलवार सायं करीब 5 बजे एक्टिवा दुकान के आगे पार्क थी। उनका बेटा घर जाने के लिए तैयार था और एक्टिवा पर थैले में जैकेट व पेंट भी डाल कर रखी थी, लेकिन चंद मिनट के बीच जब वह दुकान से बाहर निकले तो एक्टिवा गायब थी। लोगों ने देखा था कि एक्टिवा के पास 2 लोग खड़े थे। अम्ब पुलिस ने होशियारपुर में बरामद हुई उक्त एक्टिवा के मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...