अमरीका के नाम नया रिकॉर्ड

--Advertisement--

Image

10 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों वाला दुनिया का पहला देश बना

व्यूरो रिपोर्ट

अमरीका के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल अमरीका 10 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं यहां कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक 10 लाख 80 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं।

अमरीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

सीडीसी के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में 21 दिसंबर तक देश में कोविड-19 के कुल 100,216,983 मामलों की पुष्टि हुई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक हो सकती है, क्योंकि घर पर परीक्षण करने वाले लोग अपने परिणाम सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को नहीं भेजते हैं और बहुत से लोग टेस्ट भी नहीं करवाते हैं।

सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी शुरू होने के बाद से देश में करीब 10 लाख 80 हजार लोग कोविड -19 की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...